Wednesday, February 11, 2026
17.5 C
Raipur

Ganja Smuggling Arrest Chhal : रायगढ़: बाजार चौक में गांजा बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार; 800 ग्राम गांजा और नगदी जप्त

Ganja Smuggling Arrest Chhal : रायगढ़/छाल (09 फरवरी 2026): जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जारी विशेष अभियान के तहत छाल पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम मुनुंद के बाजार चौक पर गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

थाना छाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मुनुंद का रहने वाला प्रदीप त्रिपाठी एक थैले में गांजे की पुड़िया रखकर बिक्री हेतु बाजार चौक के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

तलाशी में मिला अवैध गांजा और नगद रकम

पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद झोले से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,800 बताई जा रही है। इसके अलावा, आरोपी के पास से गांजा बिक्री की नगद रकम ₹4,250 भी जप्त की गई। पुलिस ने कुल ₹13,050 का मशरूका जप्त किया है।

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप त्रिपाठी (44 वर्ष), निवासी मुनुंद दुर्गा चौक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे और महिला आरक्षक एमरेंसिया टोप्पो की अहम भूमिका रही। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Latest YouTube Shorts

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

Chhattisgarh : रायपुर नाइटलाइफ पर लगाम: रात 12 बजे बंद होंगे होटल-बार, DJ पर सख्त बैन....

Chhattisgarh : रायपुर नाइटलाइफ पर लगाम: रात 12 बजे बंद होंगे होटल-बार, DJ पर सख्त बैन....

छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे.....

छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे.....

फेयरवेल के नाम पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल...

फेयरवेल के नाम पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल...

चलती दोपहिया पर नाबालिग का जानलेवा स्टंट।

चलती दोपहिया पर नाबालिग का जानलेवा स्टंट।

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds