फकरे आलम खान/बचेली। 20 अगस्त 2025 को बचेली थाना परिसर में गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व विभाग) श्री विवेक चंद्रा, बडेबचेली और श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल ने की।
बैठक में थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव, नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, वार्ड पार्षद, प्रतिष्ठित नागरिक, गणेश समिति के पदाधिकारी और पत्रकारों की उपस्थिति में गणेश मूर्ति स्थापना, पंडाल व्यवस्था और विसर्जन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
Read News : घरघोड़ा में सभी शासकीय कार्यालयों में तालाबंदी, फेडरेशन का आंदोलन दिखा व्यापक असर
अधिकारियों ने सभी गणेश समितियों और नागरिकों को शांति बनाए रखने, डी.जे. का उपयोग न करने, पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग करने और शासन के नियमों का पालन करने के लिए विशेष रूप से समझाया।











