Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

Gambling den raided : जुए के फड़ पर इछावर पुलिस का बड़ा छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और 2 कारें जब्त

Gambling den raided : सीहोर/इछावर। सीहोर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए इछावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज कुमार वाडेकर के नेतृत्व में टीम ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारकर 14 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Read More : high voltage drama : बाजार में हाईवोल्टेज ड्रामा! सेवानिवृत्त फौजियों के दो पक्षों में जबरदस्त भिड़ंत, रिवाल्वर लहराने से दहशत

लाखों की नकदी और वाहन बरामद
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुराडी जोड़ के पास स्थित एक टपरी में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और जुए के फड़ पर छापा मारा।

इस सफल कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से:

  • ₹1 लाख 37 हजार 420 रुपये नकद
  • 15 मोबाइल फोन
  • 2 चार पहिया वाहन

सहित जुआ सामग्री जब्त की है।

गिरफ्तार किए गए सभी 14 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories