इंडिगो फ्लाइट : मुंबई | मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में बुधवार को शर्मनाक घटना घटित हुई। उड़ान के दौरान एक यात्री ने दूसरे युवक को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित युवक की पहचान मुस्लिम समुदाय से होने की बात सामने आई है, जिससे यह मामला संवेदनशील होता नजर आ रहा है।
Read More : बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी : 65 लाख वोटर्स के नाम हुए गायब, चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के दो केबिन क्रू सदस्य एक युवक को विमान से बाहर जाने में मदद कर रहे थे। जैसे ही वह गलियारे से गुजरा, साइड सीट पर बैठे एक अन्य यात्री ने बिना किसी पूर्व विवाद के अचानक उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही युवक रोने लगा, जिससे फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
एक यात्री ने आरोपित से सवाल किया कि उसने उस युवक को क्यों मारा, जिस पर आरोपी ने जवाब दिया – “इनकी वजह से हम लोग बदनाम हो रहे हैं।” हालांकि, उसने यह नहीं स्पष्ट किया कि “इनकी” से उसका क्या आशय था।
View this post on Instagram
केबिन क्रू ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपी को शांत करने की कोशिश की। फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे स्पष्ट शब्दों में कहा – “सर, प्लीज ऐसा न करें।” विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी आरोपी के व्यवहार की आलोचना की और पीड़ित को सांत्वना दी।
Read More : पूर्व उपराष्ट्रपति का सियासी संन्यास! कहा- “अब लोकतंत्र की रक्षा मुझसे नहीं होगी”
पूरी घटना को एक अन्य यात्री ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस वीडियो में थप्पड़ मारने की घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
इंडिगो एयरलाइन ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा –
- “यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। हमारे क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है। मामले में जांच जारी है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे संप्रदाय विशेष के खिलाफ हेट क्राइम मान रहे हैं, तो कुछ इसे यात्रियों के बीच सामान्य विवाद करार दे रहे हैं।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि देर रात तक नहीं हो पाई थी।













