लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अहमदपुर तहसील के खंडाली गांव में एक परिवार के पांच लोग सब्जी में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद बीमार हो गए। सभी को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read News : ट्रंप टैरिफ से बाजार में हलचल – गिरावट के बाद रिकवरी मोड में सेंसेक्स-निफ्टी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे जिजाबाई जाधव (75), अनीता जाधव (40), पायल राठौड़ (20), काजल जाधव (17) और ओम जाधव (16) खाना खा रहे थे। प्लेट में सब्जी लेने पर मरी हुई छिपकली दिखी, लेकिन तब तक परिवार ने आधा खाना खा लिया था।
छिपकली दिखते ही बचा खाना फेंक दिया गया, लेकिन करीब 15 मिनट में सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां और चक्कर आने लगे। परिजनों ने उन्हें अहमदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
Read News : “फाइव-स्टार होटल इन द स्काई”– गौतम अडाणी का 1000 करोड़ का बिजनेस जेट अहमदाबाद पहुँचा
अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी जयप्रकाश केन्द्रे ने बताया कि सभी का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।













