सीहोर (सुनील शर्मा) – आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर, सीहोर पुलिस परेड ग्राउंड में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा उपस्थित रहे।
मंत्री वर्मा ने विधि-विधान से शस्त्रों और वाहनों का पूजन कर प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, “दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देता है और शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति में वीरता का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। यह पर्व हमें नैतिक मूल्यों को अपनाने और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।”
Read More : TVF new series : ‘The Pyramid Scheme’ में रणवीर शौरी और शेखर सुमन, सीरीज में हसल कल्चर और ट्विस्ट की भरमार
कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने जिले की प्रगति एवं सुरक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Read More : Realme 15 प्रो गेम-ऑफ-थ्रॉन्स एडिशन 8 अक्टूबर को लॉन्च : 7000mAh बैटरी और ड्रैगनथीम के साथ
इस वर्ष का शस्त्र पूजन कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व का था, बल्कि पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को प्रदर्शित करने का अवसर भी था।















