fake eunuch : बड़वानी। जिले के राजपुर नगर में आज एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ नकली किन्नर बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहे एक व्यक्ति को असली किन्नरों ने पकड़ लिया और बाजार के बीच उसे नंगा कर उसकी पिटाई कर दी।
किन्नरों ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि जुलवानिया क्षेत्र में एक व्यक्ति नकली किन्नर बनकर लोगों को धमका रहा है और उनसे जबरन पैसे वसूल रहा है। सूचना मिलते ही नगर के किन्नरों की एक टीम जुलवानिया के लिए रवाना हुई। इसी दौरान उन्हें फोन पर पता चला कि वह व्यक्ति राजपुर आ रहा है।
fake eunuch : जैसे ही वह व्यक्ति राजपुर पहुंचा, असली किन्नरों ने उसे बीच बाजार में दबोच लिया। उन्होंने उस व्यक्ति के साड़ी सहित सारे कपड़े उतार दिए और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान बाजार में भीड़ जमा हो गई।
जब नकली किन्नर गिड़गिड़ाने लगा और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया, तब किन्नरों ने उसे कड़ी हिदायत देकर जाने दिया। किन्नरों ने कहा कि ऐसे लोग उनके समाज को बदनाम कर रहे हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस घटना ने नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाले तत्वों को एक कड़ा संदेश दिया है।













