Electoral irregularities : ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एनडीए सरकार पर चुनावी गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगाए।
यादव ने कहा कि हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव इसका प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि वहां भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत रहा, जिसमें मतदाताओं के नाम मनमाने तरीके से हटाए गए और कुल मतदाताओं से तीन लाख अधिक वोट पाए गए। यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौन बना हुआ है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Electoral irregularities : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ब्लॉक लेवल पर अपने बीएलए 2 बनाकर चुनाव आयोग के कार्यक्रम पर पैनी नजर रखी है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में माफिया गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि भू-माफिया, रेत-माफिया, शराब माफिया सहित कई तरह के माफिया सक्रिय हैं, और प्रदेश में पुलिंग पुलिसिंग सही तरीके से नहीं हो रही।
अरुण यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महिलाओं के प्रति अत्याचार में देश में नंबर वन बना हुआ है और आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार की खबरें सामने आती रहती हैं।











