रायपुर: रायपुर ज़ोनल ऑफिस ने महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की। ईडी ने कुल 91.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया।
बैंक बैलेंस फ्रीज़ किए गए
जांच में सामने आया कि M/s Perfect Plan Investment LLC और M/s Exim General Trading – GZCO के खातों में कुल 74.28 करोड़ रुपये जमा थे, जिन्हें फ्रीज़ कर दिया गया है।
ये कंपनियां सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपरिया के माध्यम से अवैध सट्टे से अर्जित पैसों को क्लीन दिखाने के लिए इस्तेमाल की गई थीं।
Read More : बड़वानी: महंत बालकमुनि 41 दिन की जलधारा तपस्या में डटे, 108 मटकों से ठंडे पानी का स्नान
चल-अचल संपत्ति की जानकारी
ED के अनुसार अटैच की गई संपत्तियों में:
-
74.28 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट
-
17.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर गगन गुप्ता और Skyexchange.com से जुड़ी हुई हैं।जांच अधिकारी मानते हैं कि इन पैसों को ठिकाने लगाने में गगन गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क उजागर
ED ने इस कार्रवाई से स्पष्ट किया कि सट्टा और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर पैसों को साफ करने के लिए किया जा रहा था। जांच में सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपरिया के नाम सीधे जुड़े पाए गए।
अन्य जांच और कार्रवाई
जांच अधिकारियों ने कहा कि आगे और भी चल-अचल संपत्तियों की खोज और अटैचमेंट की संभावना है। ED के इस कदम से यह संदेश भी गया है कि बड़े वित्तीय अपराधों में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।











