Door-to-door liquor smuggling : इंदौर: आबकारी विभाग ने दोपहिया वाहनों पर घूम-घूम कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। लंबे समय से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
READ MORE: Indore Crime : नशे में पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी के बाद गिरफ्तारी











