वॉशिंगटन : Donald Trump Statement : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरासिटामोल को लेकर एक ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य जगत में भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा है कि गर्भावस्था के दौरान इस दवा का इस्तेमाल करने से बच्चों में ऑटिज्म का खतरा बढ़ सकता है। उनके इस बयान के बाद अमेरिका में इस दवा के लेबल पर चेतावनी जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Donald Trump Statement : आखिर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के नेतृत्व में की गई जांच में यह बात सामने आई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है हमें ऑटिज्म का जवाब मिल गया है। गर्भवती महिलाओं द्वारा एसिटामिनोफेन (जो अमेरिका में पेरासिटामोल का ही एक रूप है) के इस्तेमाल से ऑटिज्म का जोखिम बढ़ता है।” उन्होंने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी है कि इस दवा का उपयोग केवल तभी करें, जब यह ‘मेडिकली बहुत जरूरी’ हो।
विशेषज्ञों की क्या है राय?
हालांकि, कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ट्रंप के इस दावे को ‘बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया’ बताया है। उनका मानना है कि ऑटिज्म के कारणों को लेकर अभी और गहन शोध की जरूरत है और इतने कम समय में किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है।
भारत में पेरासिटामोल का क्या है हाल?
भारत में पेरासिटामोल को दशकों से गर्भावस्था के दौरान एक सुरक्षित दवा माना जाता रहा है। अमेरिका में इस दवा को एसिटामिनोफेन के नाम से बेचा जाता है, लेकिन दोनों का रासायनिक घटक एक ही है। अब ट्रंप के इस बयान के बाद भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में भी इस दवा के सुरक्षित उपयोग पर बहस तेज हो सकती है।











