Ladli Behna 37th Installment: लाड़ली बहना योजना 37वीं किस्त 14 जून को 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1500, सीएम मोहन यादव सागर से करेंगे सिंगल क्लिक ट्रांसफर

0
183

Ladli Behna 37th Installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम से इस किस्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण करेंगे, जिसके तहत करीब 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

महिलाओं के खातों में सीधा DBT ट्रांसफर

Ladli Behna 37th Installment: इस योजना के तहत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हर महीने की तरह इस बार भी पात्र महिलाओं को ₹1500 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी।

READ MORE: Gwalior Fraud FIR: ग्वालियर नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, एनिमल केयर फाउंडेशन मामले में पशु चिकित्सक पर FIR दर्ज, फर्जी हस्ताक्षर से ₹6 लाख भुगतान का गंभीर आरोप

Ladli Behna 37th Installment: सरकार के अनुसार यह योजना महिलाओं की घरेलू जरूरतों को पूरा करने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सागर के केसली से होगा बड़ा कार्यक्रम

Ladli Behna 37th Installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम सागर जिले के केसली में आयोजित होगा, जहां वे योजना की 37वीं किस्त का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

लाभार्थी महिलाएं अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन आसानी से देख सकती हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – cmladlibahna.mp.gov.in
“आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें
अपना समग्र आईडी या आवेदन नंबर दर्ज करें
मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें
स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी
योजना का उद्देश्य और लाभ

Ladli Behna 37th Installment: लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत मिलने वाली नियमित सहायता से महिलाएं अपने घरेलू खर्च, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं।

READ MORE: MP News: इंदौर में मधुर गर्ल्स हॉस्टल के खाने में मिले कीड़े और बाल, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, जांच की मांग तेज

Ladli Behna 37th Installment: सरकार ने इस योजना को प्रदेश की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजनाओं में शामिल किया है।

सरकार का बड़ा दावा

Ladli Behna 37th Installment: राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को लगातार आर्थिक सहायता दी जा रही है और भविष्य में भी इसे और प्रभावी बनाने की दिशा में काम जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here