Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Dhar District Hospital Clash : धार जिला अस्पताल बना अखाड़ा : इलाज कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़े, दीवार से सिर टकराने पर युवक को आए झटके

Dhar District Hospital Clash : धार। शहर की कानून-व्यवस्था लगातार चुनौती बनती जा रही है। ताजा मामला बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में देखने को मिला, जहाँ गुलमोहर कॉलोनी से शुरू हुआ दो पक्षों का आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दोनों पक्ष परिसर के भीतर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिससे वहाँ मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

दीवार पर पटका सिर, हालत गंभीर: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना भयावह था कि एक पक्ष के खून से लथपथ युवक ने दूसरे युवक पर हमला कर उसका सिर अस्पताल की दीवार पर दे मारा। सिर दीवार से टकराते ही युवक अचेत होकर गिर पड़ा और उसे झटके आने लगे। इस हृदयविदारक दृश्य को देख अस्पताल स्टाफ और मरीजों में चीख-पुकार मच गई। सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के उग्र तेवर के सामने वे बेबस नजर आए।

वायरल वीडियो ने खोली पोल: इस पूरी घटना का करीब 4 से 5 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 8 से 10 युवक खुलेआम एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह रही कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक युवक की हालत अत्यंत चिंताजनक हो चुकी थी।

सुरक्षा पर उठते सवाल: शहर में बढ़ती मारपीट की घटनाओं और जिला अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर सरेआम हुए इस तांडव ने पुलिस की गश्त और मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब अस्पताल में ही सुरक्षा नहीं है, तो आम आदमी कहाँ सुरक्षित रहेगा? फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि विवाद के स्पष्ट कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर अभी जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में में नौकरी का मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत! लेकिन…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

Related Articles

Popular Categories