Delhi News : दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। अस्पताल के भीतर चारों तरफ धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह आग अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर से लगी थी।
मरीजों को शीशा तोड़कर निकाला गया
घटना के दौरान स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए शीशे तोड़े और भर्ती मरीजों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया। समय रहते मरीजों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया।
स्टोर रूम में फंसा हाउसकीपिंग स्टाफ
हादसे में हाउसकीपिंग स्टाफ अमित की मौत हो गई। बताया गया कि डर के कारण अमित खुद को स्टोर रूम में बंद कर लिया था। हालांकि, धुएं के कारण उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।











