Saturday, March 28, 2026
36.1 C
Raipur

Deepak Baij PCC Chief News : रायपुर ब्रेकिंग: दीपक बैज का साय सरकार पर तीखा हमला; बोले- “एक्साइज ड्यूटी कम करने का फायदा जनता को नहीं, सिर्फ तेल कंपनियों को”

Deepak Baij PCC Chief News : रायपुर | 28 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री “बरसाती मेंढक” की तरह बाहर निकलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जनता की जेब पर बोझ कम नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या एक्साइज ड्यूटी कम होने से पेट्रोल-डीजल के दाम घटे? बैज के अनुसार, इस कटौती का सीधा लाभ केवल तेल कंपनियों की झोली में जा रहा है, जबकि आम जनता आज भी पुराने महंगे रेट पर ही ईंधन खरीदने को मजबूर है।

आबकारी विभाग में चहेतों को फायदा पहुँचाने का आरोप आबकारी विभाग में मैन पावर सप्लाई के मुद्दे पर दीपक बैज ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने राष्ट्रीय नेताओं और उनके करीबियों को आर्थिक लाभ पहुँचाने का काम कर रही है। बैज ने दावा किया कि एक राष्ट्रीय सचिव के मालिक की दो कंपनियों को नियम विरुद्ध काम दिया गया है। उन्होंने आबकारी मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग करते हुए सवाल किया कि क्या इस पूरे बंदरबांट की निष्पक्ष जांच होगी?

नशे का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़: बैज प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर पीसीसी चीफ ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के संरक्षण में छत्तीसगढ़ को ‘नशे का गढ़’ बनाया जा रहा है। उन्होंने कोंडागांव और केशकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मक्के के खेतों के बीच गांजे की अवैध खेती हो रही है। बैज ने आरोप लगाया कि अफीम, गांजा और शराब के जरिए प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

गैस और पेट्रोल की किल्लत पर माफी मांगे सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पेट्रोल और गैस आपूर्ति को लेकर ली जा रही बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश में ईंधन के लिए हाहाकार मचा है। लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों में खड़े हैं, लेकिन सरकार सच्चाई स्वीकार करने के बजाय पर्दा डाल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए और दूसरी तरफ कमी से इनकार किया जा रहा है। बैज ने मांग की कि सरकार अपनी विफलता स्वीकार करे और प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Latest YouTube Shorts

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories