Career guidance : साल्हेवारा। 6 दिसंबर को सेजेस साल्हेवारा में कैरियर गाइडेंस और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 11वीं और 12वीं के 50 चयनित छात्रों को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक मुख्य अतिथि नीलम चंद सांखला, पूर्व रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय और पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कैरियर गाइडेंस पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और टिप्स देंगे।
दोपहर 1 बजे प्रत्येक संकुल से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 39 शिक्षकों को सेठ तखतमल कंवरलाल सांखला छुईखदान की स्मृति में और मां धापी के तत्वाधान में सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
Career guidance इसके पश्चात “Lunch with Excellence” का आयोजन होगा। पूरे समारोह की तैयारियाँ गिरेन्द्र कुमार सुधाकर (विकास खंड शिक्षा अधिकारी, छुईखदान), दुष्यंत शर्मा (विकास खंड स्त्रोत समन्वयक, छुईखदान), सतीश श्रीवास्तव (पूर्व विकास खंड स्त्रोत समन्वयक, छुईखदान) और मनोज मरकाम (संकुल समन्वयक, रामपुर) के मार्गदर्शन में पूरी कर ली गई हैं।













