Crime News : आर्मी जवान की पत्नी ने घर में लगाई फांसी, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?…

0
157
Crime News
Crime News

Crime News : दुर्ग, छत्तीसगढ़ : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सेना में पदस्थ एक जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Crime News : मृतक महिला की पहचान प्रीति सिंह के रूप में हुई है, जिनके पति मुकेश सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। यह घटना तब सामने आई जब प्रीति के सास-ससुर ने काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहाँ प्रीति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here