Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, आज मिले 3 नए मरीज, प्रदेश में एक्टिव केस 41

Sanjay Sahu

Corona Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे फिर इजाफा हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। कुल 73 सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें से रायपुर, बिलासपुर और एक अन्य जिले में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

Corona Update : इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इनमें से 37 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 4 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Corona Update : गौरतलब है कि शुक्रवार को एक ही दिन में 17 नए संक्रमित मिले थे, जिनमें अकेले रायपुर में 11 केस सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *