भोपाल। CM Yadav Schedule Today : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर और कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम का कार्यक्रम सुबह 10:25 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होने के साथ शुरू होगा।
CM Yadav Schedule Today : सुबह 11:05 बजे वे राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे वे जबलपुर के रानी दुर्गावती चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान में श्रमदान करेंगे। 11:55 बजे मुख्यमंत्री राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय का भ्रमण करेंगे।
दोपहर 12:15 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इन्फॉर्मेशन एवं कल्चर सेंटर में आयोजित जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सीएम कटनी जिले के ग्राम बड़वारा पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रदर्शनी और लघु फिल्म का अवलोकन करेंगे तथा हितलाभ वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही सांदीपनि विद्यालय बड़वारा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
शाम 5 बजे ग्राम बड़वारा से सीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे और 6:20 बजे राजधानी लौटेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे भोपाल में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।











