निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश हो रही है, वहीं कई इलाकों में गर्मी का असर भी बरकरार है। मार्च के महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम साफ हो गया।
अंबिकापुर में करीब 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि जगदलपुर और पेंड्रा रोड में भी हल्की बारिश देखने को मिली।
Read More : M.P में LPG को लेकर पैनिक, भोपाल में 5 गुना बढ़ी बुकिंग, प्रदेशभर में बढ़ी सिलेंडर की डिमांड
राजनांदगांव सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 22°C रहा।
इसके अलावा रायपुर में 38.3°C, बिलासपुर में 38°C, पेंड्रा रोड में 35.2°C, अंबिकापुर में 34.4°C और जगदलपुर में 36.5°C तापमान दर्ज किया गया।वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.4°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम सिस्टम का असर
मौसम में इस बदलाव के पीछे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान, ओडिशा, असम व पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन को जिम्मेदार माना जा रहा है। इन सिस्टम्स का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस दौरान आंधी, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर जारी रह सकता है।
यलो अलर्ट जारी
IMD ने बीजापुर और सुकमा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।











