Raipur Traffic Police Drink And Drive Campaign: रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, चेकिंग में पकड़े गए 51 शराबी ड्राइवर

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Drink And Drive Action: राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की यात्रा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 अगस्त की रात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) राम कुमार बर्मन के नेतृत्व और सभी सहायक पुलिस आयुक्तों की मौजूदगी में शहर के 9 प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान आधुनिक तकनीक से लैस ब्रीथ एनालाइजर मशीनों का उपयोग किया गया, जिसमें कुल 51 वाहन चालक शराब के नशे में स्टेयरिंग संभालते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। नशे में मिले चालकों में 44 कार, 4 टाटा एस पिकअप, 2 ट्रक/टैंकर और 1 बस का चालक शामिल है। यातायात पुलिस ने मोटर यान अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत इन सभी 51 वाहन चालकों का चालान कर उनके खिलाफ कानूनी व वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More : Janjgir Champa Property Dispute Murder: संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, देवर ने डंडे से पीट-पीटकर भाभी को उतारा मौत के घाट; भाई की हालत गंभीर

ड्रिंक एंड ड्राइव पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में मिले 51 वाहन चालक, अब तक 3,957 मामलों में हुई कार्रवाईरायपुर यातायात पुलिस से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कुल 3,957 ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब या किसी भी प्रकार का नशा करके गाड़ी चलाने से चालक का मानसिक संतुलन, प्रतिक्रिया का समय और गाड़ी पर नियंत्रण बेहद कमजोर हो जाता है, जिससे जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

Read More : Gobra Nawapara Highway Robbery News: राहगीर को रोककर चाकू-डंडे से पीटा और नकदी-मोबाइल लूटा, पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत 9 आरोपियों को पकड़ा

ड्रिंक एंड ड्राइव पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में मिले 51 वाहन चालक, अब तक 3,957 मामलों में हुई कार्रवाईइस कार्रवाई के दौरान डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करके वाहन न चलाएं। यदि किसी वजह से नशे का सेवन करते हैं तो कैब, टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन या परिवार के किसी अन्य सदस्य की मदद लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे में गाड़ी न चलाना खुद चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों की जान बचाने की सामाजिक जिम्मेदारी है। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *