Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Petrol-diesel hike : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, जानिए रायपुर...

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, जानिए रायपुर में एक लीटर की कीमत, चौथी बार बढ़े दाम

Chhattisgarh Petrol-diesel hike
Chhattisgarh Petrol-diesel hike

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : रायपुर : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल का रेट ₹109 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल ₹107.96 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कुछ जिलों में कीमतें इससे भी ज्यादा हैं।

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : कई जिलों में पेट्रोल ₹109 के पार

नारायणपुर में पेट्रोल ₹109.65 प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा जगदलपुर में ₹109.64, दंतेवाड़ा में ₹109.60 और बीजापुर में ₹109.59 प्रति लीटर रेट दर्ज किया गया।

सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में भी कीमतें काफी बढ़ी हैं। जशपुर में पेट्रोल ₹109.52, सूरजपुर में ₹109.39 और अंबिकापुर में ₹109.09 प्रति लीटर बिक रहा है। रायगढ़ में भी कीमत ₹109 के करीब पहुंच गई है।

 

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : प्रदेश के बड़े शहरों में रायपुर में पेट्रोल की कीमत अपेक्षाकृत कम है, लेकिन हालिया बढ़ोतरी के बाद यहां भी लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।कोरबा में प्रदेश का सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है, जहां कीमत ₹107.63 प्रति लीटर है। इसके अलावा जांजगीर में ₹108.21, दुर्ग में ₹108.29, धमतरी में ₹108.45, महासमुंद में ₹108.64 और बिलासपुर में ₹108.65 प्रति लीटर रेट दर्ज किया गया।

फ्यूल संकट और बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।अगर कहीं अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। मई महीने में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई और यात्री किराया बढ़ सकता है।

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : दूर के जिलों में ज्यादा कीमत क्यों?

जानकारों के मुताबिक, बस्तर और सरगुजा जैसे दूरदराज इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च ज्यादा होने के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा बिकता है। वहीं बड़े शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में सप्लाई बेहतर होने से कीमतें थोड़ी कम रहती हैं।

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करने में कई चीजें शामिल होती हैं, जैसे—

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत
डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति
रिफाइनिंग खर्च
केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी
डीलर कमीशन
राज्य सरकार का वैट (VAT)

Chhattisgarh Petrol-diesel hike : हर राज्य में टैक्स अलग होने के कारण अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट भी अलग होते हैं।विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसी वजह से तेल कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आगे भी बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में ईंधन और महंगा हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here