NHM कर्मचारी संघ ने आंदोलन में सहयोग के लिए जताया धन्यवाद, 10 सूत्रीय मांगों में से 3 पूरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने हालिया आंदोलन के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संघों और जनप्रतिनिधियों से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। संघ ने नियमितीकरण, ग्रेड पे, चिकित्सा परिचर्या, स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति और नई मानव संसाधन नीति सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले साल सितंबर से व्यापक आंदोलन किया था।

आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव

लगभग 17,000 एनएचएम कर्मचारियों की हिस्सेदारी के कारण संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, एएनसी, पीएनसी, पूरक पोषण आहार, शिशु एवं मातृत्व सेवाएँ और आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित रहीं। कई ग्रामीण एवं शहरी अस्पतालों में ताले लगने जैसी स्थिति भी बनी।

Read More : Top News : सुकमा-बीजापुर में नक्सलवाद पर तगड़ा एक्शन… कोंटा एरिया कमिटी सचिव मंगड़ू समेत 14 नक्सली ढेर

सहयोग और समर्थन

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन, अजाक्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों और अन्य राज्यों के कर्मचारी संघों ने कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन किया। संघ ने सभी सहयोगी संगठनों और प्रमुख व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी मिलकर संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया।

प्रगति और शासन स्तर पर निर्णय

संघ के अनुसार बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों की बहाली कर दी गई है। 10 मांगों में से 3 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष 6 मांगें जैसे ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, समान स्थानांतरण नीति, चिकित्सा परिचर्या और नई मानव संसाधन नीति शासन स्तर पर लंबित हैं। जनवरी माह में इनके शीघ्र निर्णय की संभावना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories