Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 43 IAS अधिकारियों के तबादले, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ की जिम्मेदारी बदली

0
207
### स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी में स्टील कारोबारी गिरफ्तार दुर्ग। राज्य कर (स्टेट GST) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर करीब 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का आरोप है। फिलहाल उससे रायपुर स्थित स्टेट GST मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, विजय यादव आयरन और स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है। उसका कारोबार रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, स्टेट GST विभाग को लंबे समय से कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। प्रारंभिक जांच और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उतई क्षेत्र से विजय यादव को गिरफ्तार किया। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान टैक्स चोरी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Chhattisgarh IAS Transfer : नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार, 06 मई 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। राज्यपाल के निर्देशानुसार सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश में अपर मुख्य सचिव (ACS) से लेकर कलेक्टर स्तर तक के कुल 43 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को राज्य सरकार की प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

ACS और प्रमुख सचिव स्तर पर बड़े बदलाव प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 1994 बैच की अधिकारी श्रीमती ऋचा शर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें विकास आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ACS होंगे

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले सुबोध कुमार सिंह (1997 बैच) की शक्तियों में इजाफा किया गया है। वे अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का भी जिम्मा संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, श्रीमती निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है

 

यह व्यापक फेरबदल संकेत देता है कि सरकार आगामी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की कार्यक्षमता का अधिकतम उपयोग करना चाहती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here