गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उरमाल में ‘ओपेरा’ नामक कार्यक्रम में अश्लील और नग्न डांस का मामला सामने आया। इस दौरान न केवल आम जनता, बल्कि सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी इस घटना में शामिल पाए गए। वीडियो में अधिकारियों को डांसर्स के साथ असभ्य हरकतें करते और पैसे लुटाते देखा गया।
SDM और पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई
मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम पर आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए नियमों के खिलाफ अनुमति दी और खुद फ्रंट सीट पर बैठकर डांस का आनंद लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। देवभोग थाने के तीन पुलिसकर्मी—डिलोचन रावटे, शुभम चौहान और जय कंसारी—को भी सस्पेंड किया गया।
आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज
जांच के बाद, 14 आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओडिशा की जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स ने स्टेज पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया और 200 से 400 रुपये में टिकट बेचकर रात 3 बजे तक कार्यक्रम जारी रखा। इस घिनौने खेल ने वर्दी और पद की गरिमा को तार-तार कर दिया।
प्रदेश में उठी चिंता और जांच का आदेश
कमिश्नर जयपर महादेव कावरे और SP वेदव्रत सिरमौर्य ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की। यह वाकया अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।













