cyber fraud : साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 8.65 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

VIKASH KHALKHO

cyber fraud : खैरागढ़ : जिले की साइबर क्राइम शाखा ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, खैरागढ़ शाखा में तीन खातों में ₹8,65,16,376 के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया।

cyber fraud : इस मामले में यज्ञदत्त यादव (29), भोजराम वर्मा (29) और नारद रजक (28) नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

cyber fraud : जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। इसके बदले में उन्हें मामूली कमीशन मिलता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और जुड़े अन्य लोगों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

मामले में आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *