Friday, April 10, 2026
23.9 C
Raipur

CGPSC प्रारंभिक परीक्षा आज, 33 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 265 पदों के लिए होंगे एग्जाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की प्रारंभिक परीक्षा आज राज्य के 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 दो पालियों में होगा एग्जाम

प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जिसमें सामान्य अध्ययन (Paper-1) होगा।

  • दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक, जिसमें एप्टीट्यूड (Paper-2) की परीक्षा होगी।

पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। 9:45 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।
दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक पहुंचना होगा और 2:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

 किन पदों पर हो रही भर्ती?

इस परीक्षा के जरिए 265 पदों पर चयन किया जाएगा।

  • 51 पद नायब तहसीलदार

  • 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी

  • 28 पद राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक)

इसके अलावा अधीनस्थ लेखा अधिकारी, उप जिला अधिकारी, राज्य कर निरीक्षक, उप पंजीयक, आबकारी उप निरीक्षक और राज्य कर सहायक आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

Read More  : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन गर्म तो रातें ठंडी, कई जिलों में वर्षा के आसार

 ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश

आयोग ने ड्रेस कोड को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

  • केवल हल्के रंग के हाफ स्लीव कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

  • काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मरून, बैंगनी और चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे।

  • जूते और हाई हील पर रोक है, साधारण चप्पल पहनकर आ सकते हैं।

  • महिलाओं को मंगलसूत्र और नोज पिन की अनुमति है।

  • स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

 आयोग की सख्त निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसे में समय और नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

PM मोदी पर हमले की साजिश नाकाम, बक्सर से 3 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार के बक्सर जिले से...

MP IAS Transfer: 26 अफसरों के तबादले, भोपाल समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव! शुक्रवार को बारिश का अलर्ट, फिर साफ होगा आसमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...

उज्जैन: खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले...

M.P में मौसम ने ली करवट! ठंडक खत्म, गर्मी का प्रकोप शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में पिछले कुछ...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की भस्म आरती में गूंजा उज्जैन, अलौकिक दृश्य के साक्षी बने श्रद्धालु

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वविख्यात...

Related Articles

Popular Categories