Saturday, September 19, 2026
Home Weather Update CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, बारिश संग गिरेगा पारा

_छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज,
_छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज,

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से बेहाल हैं। राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लेकिन अब मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर दी है अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालांकि अधिकांश जिलों में तापमान अभी भी 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे न केवल दिन के तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। लिहाजा, विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों पर न ठहरने की सलाह दी है।

हालांकि बारिश की संभावना के बावजूद गर्मी से पूरी राहत मिलने में अभी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों की राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए नागरिकों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाते रहने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में मौसम के मिज़ाज में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिन राहत के संकेत लेकर आए हैं, लेकिन साथ ही सतर्कता की भी ज़रूरत है। बारिश और आंधी के बीच लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी को भी गंभीरता से लेना होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here