CG Weather Update:बारिश और तेज हवाओं के साथ जून की शुरुआत, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

Anuj Nirala

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

CG Weather Update: हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे में जून के पहले पखवाड़े में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है। वहीं, बस्तर संभाग में नमी बढ़ने से अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

READ MORE: Chhattisgarh Police Farewell: आरक्षक से एएसआई तक का गौरवपूर्ण सफर: रायगढ़ पुलिस लाइन में देव प्रसाद चौहान को दी गई भावभीनी विदाई

CG Weather Update:विशेषज्ञों के अनुसार, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो या पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए, तब उस क्षेत्र को हीटवेव प्रभावित माना जाता है। पर्याप्त बारिश होने तक जून के शुरुआती दिनों में ऐसे हालात बने रह सकते हैं।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

CG Weather Update:पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कई जिलों में हुई बारिश

CG Weather Update:मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पेंड्रा में 7 सेमी, चंद्रपुर में 5 सेमी, कुटरू और अंबिकापुर में 4-4 सेमी, तमनार और मुंगेली में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बसना, कोमाखान, बागबहरा समेत कई क्षेत्रों में 1 से 2 सेमी तक वर्षा हुई।

READ MORE: bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा विधायक दीपेश साहू ने लिए सात फेरे, पारंपरिक बैलगाड़ी में बारात निकाली गई

रायपुर का मौसम

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *