Thursday, March 26, 2026
28.5 C
Raipur

CG weather : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर बरकरार, 7 शहरों में पारा 10° से नीचे, शीतलहर अलर्ट के बीच तापमान में बदलाव की चेतावनी

CG weather : रायपुर : रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। हाल के दिनों में बढ़ी ठंड के कारण स्किन से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

CG weather : रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 300 से 350 मरीज त्वचा संबंधी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस के मामले अधिक हैं। डर्मेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मृत्युंजय सिंह के अनुसार ठंड में ऐसी समस्याएं आम हैं, लेकिन समय पर देखभाल न की जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

CG weather : पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत सात शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मैनपाट में रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, पेंड्रा में 8.6 डिग्री, जगदलपुर और दुर्ग में 8.2 डिग्री तथा राजनांदगांव में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 29.5 डिग्री राजनांदगांव में और सबसे कम 5.3 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

CG weather : दो दिन पहले अंबिकापुर में खुले में सो रहे एक व्यक्ति की ठंड से मौत का मामला भी सामने आया है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, बालोद और कोरबा जिलों के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

CG weather : ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बेघर लोगों, राहगीरों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया है।

CG weather : स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। शीतलहर के दौरान केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है।

CG weather : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम में मलेरिया का खतरा भी बढ़ सकता है। दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के कारण मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शाम के समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले साधनों का उपयोग करें और आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना या शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराना जरूरी है।

CG weather : सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए भाप लेना, नमक-पानी से गरारे करना, विटामिन सी युक्त आहार लेना और अदरक-तुलसी की चाय या काढ़ा पीना फायदेमंद बताया गया है। इससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में मदद मिल सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories