Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News: छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की आत्महत्या,...

Gariaband News: छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की आत्महत्या, AK-47 से खुद को मारी गोली

0
155
Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News: गरियाबंद : गरियाबंद जिले में छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा क्षेत्र के ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से एक गंभीर घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Gariaband News: मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Gariaband News: फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं और जवान के आत्मघाती कदम के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here