Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

C.G News : बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रियल एस्टेट क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ सीजी रेरा ने बड़ी कार्रवाई की है। बोदरी स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रवर्तक पवन अग्रवाल पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जांच में पाया गया कि परियोजना का पंजीयन प्लॉटेड डेवलपमेंट के रूप में कराया गया था, लेकिन विभिन्न प्रिंट और डिजिटल माध्यमों में इसे हाउसिंग परियोजना के रूप में प्रचारित किया जा रहा था। यह पंजीकृत विवरण के विपरीत और भ्रामक पाया गया।

खरीदारों को भ्रमित करने का आरोप

रेरा की जांच में स्पष्ट हुआ कि विज्ञापन सामग्री में परियोजना को इस प्रकार प्रस्तुत किया गया, जिससे संभावित खरीदारों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। जबकि प्राधिकरण के रिकॉर्ड में यह केवल प्लॉटेड प्रोजेक्ट के रूप में दर्ज है।

Read More : CG NEWS : बजरमुड़ा ग्राम पंचायत में ‘कागजी विकास’ का खुला खेल? RTI के शिकंजे में फंसे तमनार के जिम्मेदार!…

किन धाराओं में कार्रवाई?

रेरा अधिनियम की धारा 7 के तहत यदि कोई प्रवर्तक गलत या भ्रामक जानकारी देता है, तो पंजीयन निरस्तीकरण सहित कठोर कार्रवाई की जा सकती है।धारा 14 के अनुसार परियोजना का विकास और प्रचार स्वीकृत ले-आउट, योजना और पंजीयन के समय दी गई जानकारी के अनुरूप होना अनिवार्य है।

पंजीयन कराने के निर्देश

प्राधिकरण ने जुर्माने के साथ निर्देश दिया है कि यदि परियोजना में हाउसिंग कॉम्पोनेंट विकसित किया जा रहा है, तो उसका विधिवत पंजीयन कराया जाए और भविष्य में किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार न किया जाए।

खरीदारों के हित सर्वोपरि

सीजी रेरा ने स्पष्ट किया है कि राज्यभर में रियल एस्टेट विज्ञापनों की निगरानी की जा रही है। यदि पंजीकृत विवरण से अलग प्रचार पाया जाता है, तो संबंधित प्रवर्तकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।रेरा अधिनियम का मुख्य उद्देश्य घर खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर सुसाइड केस: TI नीरज बीरथरे लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे के बाद एक...

Salman Khan Viral Video: फैन की हरकत पर भड़के ‘भाईजान’, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान...

Related Articles

Popular Categories