CG NEWS: फकरे आलम खान/बचेली : बचेली :–लौह नगरी बचेली में एनएमडीसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मुस्लिम समाज ने कंपनी और उसकी कोचनी कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि ईद जैसे प्रमुख पर्व पर जानबूझकर दूरी बनाई जा रही है, जबकि अन्य समाजों के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। इस कथित भेदभाव को लेकर क्षेत्र में नाराज़गी और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
CG NEWS: स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएमडीसी द्वारा गठित कोचनी कमेटी का उद्देश्य सभी समाजों के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करना है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। आरोप है कि जहां अन्य समाजों के त्योहारों और कार्यक्रमों में कमेटी के सदस्य और अधिकारी मौजूद रहते हैं, वहीं मुस्लिम समाज के सबसे बड़े पर्व ईद पर उनकी अनुपस्थिति साफ दिखाई देती है। लोगों का कहना है कि यह केवल संयोग नहीं, बल्कि चयनात्मक भागीदारी है, जो सीधे-सीधे भेदभाव और पक्षपात को दर्शाती है।
CG NEWS: आमजन के बीच अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है —
“जब हर धर्म के कार्यक्रमों में अधिकारी पहुंचते हैं, तो ईद पर यह दूरी क्यों?”इतना ही नहीं, मुस्लिम समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि ईद के अवसर पर नगरवासियों को बधाई देने के लिए फ्लेक्स (बैनर) तक नहीं लगाए जाते, जबकि अन्य समाजों के त्योहारों पर बाकायदा फ्लेक्सी बनवाकर शुभकामनाएं दी जाती हैं। इसे भी लोग भेदभाव का एक और उदाहरण मान रहे हैं।
CG NEWS: गौरतलब है कि पूर्व में ए. के. शुक्ला के कार्यकाल के दौरान रमजान में मंगल भवन में भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सभी समाजों के लोगों को आमंत्रित किया गया था और यह पहल सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल बनी थी, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हुई थी।
CG NEWS: लेकिन वर्तमान हालात इससे बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं। मुस्लिम समाज का कहना है कि अब न तो ईद पर कोई सहभागिता दिखाई देती है और न ही उनके आयोजनों को वह महत्व मिल रहा है, जो अन्य समाजों को दिया जाता है। इससे समाज में उपेक्षा और असमान व्यवहार की भावना गहराती जा रही है।
CG NEWS: अधिकारी का पक्ष
CG NEWS: इस मामले में जब संबंधित अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा —“मैं अभी नया हूं, मामले को देखता हूं, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट बता पाऊंगा।”











