CG News : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चियां एक ही परिवार की हैं और उनकी उम्र 9 और 11 वर्ष बताई जा रही है।
CG News : घटना वार्ड नंबर 9 की है। जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय बालिका जो कि चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ चुकी है, गुरुवार को अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। उसके साथ उसकी 11 साल की बड़ी बहन भी थी। लेकिन दोनों शाम तक घर वापस नहीं लौटीं।
CG News : परिजन जब खेत से लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थीं। उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक बच्चियों का पता नहीं चलने पर परिवार थाने पहुंचा और अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई।
CG News : बिल्हा पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी फोटो और पहचान के आधार पर आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
CG News : एक ही परिवार की दो बच्चियों के अचानक गायब हो जाने से परिजन और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि बच्चियों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।











