Saturday, February 14, 2026
17.7 C
Raipur

CG NEWS : आदिवासी विभाग का खूनी खेल: एक जान पर तीन छात्रावासों का बोझ, न आवास, न राहत – सड़क पर बिखर गया एक परिवार का सपना…

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की सड़कों पर बिखरा खून महज एक हादसे का परिणाम नहीं है, यह उस “कागजी तानाशाही” का सबूत है जो आदिवासी विकास विभाग के वातानुकूलित कमरों में बैठकर रची गई थी। 35 वर्षीय युवा अधीक्षक अमित पटेल की मौत ने चीख-चीख कर यह साबित कर दिया है कि विभाग में आदेश का पालन करना, “मौत के वारंट” पर हस्ताक्षर करने जैसा हो गया है।

CG NEWS : ​तुगलकी फरमान: एक कंधे पर तीन पहाड़ों का बोझ – सहायक आयुक्त के जिस आदेश (दिनांक 01 अगस्त 2025) को “पदोन्नति” कहा जा रहा है, वह असल में एक “सजा” थी।

CG NEWS : जरा विभाग का गणित देखिये-

* अमित पटेल की मूल पदस्थापना प्री-मैट्रिक छात्रावास बार थी। उन्हें कागज पर आश्रम सांकरा भेजा गया। क्या इतना काफी नहीं था? नहीं! उन्हें छात्रावास बोंदा का भी प्रभार थमा दिया गया।

> सवाल यह है कि एक अकेला इंसान एक ही वक्त में तीन जगहों पर कैसे उपस्थित हो सकता है? क्या विभाग ने अमित को ‘रोबोट’ समझ लिया था जो बिना थके, बिना रुके मीलों का सफर तय करेगा?

​भ्रष्टाचार की ‘अंदरूनी डील’ और सड़क पर मौत : विभागीय सूत्रों ने जो खुलासा किया है, वह रोंगटे खड़े करने वाला है। दबी जुबान में चर्चा है कि यह पूरा खेल “सुविधा शुल्क” और “मिठाई के डिब्बों” का है।

​रसूखदारों की मौज : जिन्होंने लाखों की “चढ़ावा राशि” दी, उन्हें पदोन्नति के बावजूद घर के पास वाले छात्रावासों में ‘अटैच’ कर दिया गया।

* ​ईमानदारी की सजा : अमित पटेल जैसे गिने-चुने अधीक्षकों ने पैसे का खेल खेलने के बजाय आदेश का पालन किया, तीन-तीन हॉस्टलों की जिम्मेदारी संभाली और बदले में उन्हें क्या मिला? एक दर्दनाक मौत!

​माइलस्टोन उखड़ा या सिस्टम की नींव?.- बरमकेला-चंद्रपुर मार्ग के मौहापाली मोड़ पर जिस जगह अमित की बाइक टकराई, वहां का माइलस्टोन उखड़ गया। यह उखड़ा हुआ पत्थर बता रहा है कि एक थका हुआ कर्मचारी, जो दिन भर तीन हॉस्टलों की भागदौड़ से चूर था, किस मानसिक तनाव और गति में घर लौट रहा होगा।

CG NEWS : सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि 1 अगस्त को पोस्टिंग मिलने के बाद भी उन्हें सांकरा में ‘शासकीय आवास’ तक मुहैया नहीं कराया गया। अगर उन्हें वहां आवास मिला होता, तो शायद आज वे जिंदा होते। उन्हें रोज रात को जान जोखिम में डालकर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती।

​प्रश्न, जिनका जवाब सहायक आयुक्त को देना होगा :
* ​तीन प्रभार क्यों? किस नियम के तहत एक अधीक्षक को तीन-तीन छात्रावासों का प्रभार लादा गया? क्या जिले में अधीक्षकों का इतना अकाल है?
* ​भेदभाव क्यों? जांच की जाए कि 1 अगस्त के आदेश के बाद कितने लोगों ने अपनी नई जगह जॉइन की और कितने लोग ‘सेटिंग’ करके अपनी पुरानी कुर्सियों पर जमे रहे?
* ​जिम्मेदारी किसकी? अमित पटेल के अनाथ बच्चे और विधवा पत्नी के आंसुओं का हिसाब क्या विभाग अपनी ‘अनुकंपा नियुक्ति’ की फाइलों से चुका पाएगा?

CG NEWS : यह घटना महज एक एक्सीडेंट नहीं, बल्कि “इंस्टीट्यूशनल मर्डर” (संस्थागत हत्या) है। अगर अब भी प्रशासन ने आंखें नहीं खोलीं और इस “ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग” की निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो अमित पटेल की मौत आखिरी नहीं होगी। विभाग की यह लापरवाही आने वाले समय में कई और बेगुनाह कर्मचारियों की बलि लेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds