Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

CG News: लाखों की हेराफेरी मामले में तत्कालीन जनपद CEO गिरफ्तार, भेजा गया जेल

CG News:बलरामपुर। जनपद पंचायत वाड्रफनगर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को शासकीय राशि में लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

CG News:पुलिस के अनुसार वर्ष 2013-14 के दौरान श्रवण मरकाम जनपद पंचायत वाड्रफनगर में CEO के पद पर पदस्थ था। इस अवधि में कूट रचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय धन के गबन की शिकायत सामने आई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

CG News:इस प्रकरण में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वाड्रफनगर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और शासकीय धन के दुरुपयोग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! काफ स्ट्रेन के चलते धोनी बाहर… सकते में फैंस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026...

Related Articles

Popular Categories