Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया, गृहमंत्री बोले – STF बना, कई जिलों में की गई कार्रवाई

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से यह मामला सदन में रखा। अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में करीब 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं जो आधार, राशन कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सिस्टम में ऐसे लोगों की मदद करने वाले भी सक्रिय हैं और डिटेंशन सेंटर बनाए जाने की मांग की।

CG NEWS : वहीं धर्मजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान और कार्रवाई की मांग की। भावना बोहरा ने संदेहास्पद आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्रों की जांच की बात उठाई। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कई जिलों में FIR दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर जारी कर जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

CG NEWS : गृह मंत्री ने बताया कि रायपुर में 100 सीटों का बोर्डिंग सेंटर बनाया जाएगा जहां ऐसे चिन्हांकित लोगों को रखा जाएगा। उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा, बल्कि जांच के बाद बीएसएफ के माध्यम से देश से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान से आए नागरिकों पर भी कार्रवाई होगी, लेकिन पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता की छूट रहेगी।

CG NEWS : अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि अगर समुचित कार्रवाई हो रही है तो ये घुसपैठिए राज्य में पहुंचे कैसे, जबकि उन्हें चार राज्यों को पार कर यहां आना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने महामाया पहाड़ी पर कब्जे को लेकर पत्र लिखा था। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि पहली बार एसटीएफ का गठन हुआ है और M-आधार ऐप के जरिए संदिग्धों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। अब तक 19 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

CG NEWS : गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो भी लोग घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में कांग्रेसी पार्षद द्वारा दस्तावेज बनवाने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि हर जिले में स्कैनिंग की जाएगी और वोटबैंक की राजनीति को खत्म किया जाएगा।

CG NEWS : भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने बेलतरा क्षेत्र में आदिवासी जमीनों पर बांग्लाभाषी लोगों द्वारा अवैध कब्जे की बात कही और बताया कि उनके दस्तावेज अब तक वेरिफिकेशन में लंबित हैं। भावना बोहरा ने होटल, चौराहों और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म में काम करने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी बांग्लादेशियों के साथ-साथ पाकिस्तानियों को प्रदेश से बाहर करने की मांग का समर्थन किया।

CG NEWS : राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर के संजय नगर, टिकरापारा जैसे क्षेत्रों में बीएसयूपी योजना के मकानों में बड़ी संख्या में बाहरी लोग रह रहे हैं। उन्होंने इन इलाकों में अभियान चलाने की मांग की। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 से पहले सनराइजर्स...

Related Articles

Popular Categories