जीतू गुप्ता/बेरला।नगर पंचायत बेरला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष, और पूर्व विधायक अवधेश चंदेल उपस्थित रहे। इसके अलावा राजिम से छत्तीसगढ़ के जाने-माने साहित्यकार भी इस अवसर पर पहुंचे।
समारोह में क्षेत्र के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भी मुख्य अतिथियों के हाथों शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Read news : SDOP Yakub Memon : एसडीओपी याकूब मेमन पर महिला ने लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, क्या बोले अफसर
अपने उद्बोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि –
“हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। बिना गुरु के ज्ञान की कल्पना करना संभव नहीं। शिक्षक ही हमें सही दिशा और जीवन मूल्य प्रदान करते हैं।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।











