Wednesday, February 18, 2026
18.5 C
Raipur

CG NEWS : दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बैंक से पैसा निकालकर जा रहे कारोबारी का आधे रास्ते में बैग हुआ पार, पुलिस जांच में जुटी

CG NEWS :भाटापारा। शहर में उठाईगिरों का उत्पात कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। शहर थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास एक व्यापारी दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार व्यापारी बैंक से करीब 5 लाख रुपए कैश निकालकर अपने पिट्ठू बैग में रखकर बाइक से अपने घर जा रहा था।

CG NEWS :जैसे ही वह अंडर ब्रिज के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने मौका पाकर व्यापारी के बैग से नकदी निकाल ली और फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी को कुछ समझ ही नहीं आया। जब तक उसने शोर मचाया, आरोपी मौके से गायब हो चुके थे।

CG NEWS :घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

CG NEWS :व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह बैंक से पैसे निकालकर कारोबार के लिए घर लौट रहा था। उसने पैसों को पिट्ठू बैग में रखा था और कंधे पर लटकाकर बाइक चला रहा था। आरोपी इस दौरान उसका पीछा कर रहे थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

CG NEWS :भाटापारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।

CG NEWS :इस वारदात ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी हो।

CG NEWS :स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस को ऐसे गैंग पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर नकदी बरामद कर ली जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds