Friday, April 3, 2026
30.9 C
Raipur

CG News: कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का रावे ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

CG News: बेमेतरा:- रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया (बेमेतरा) में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव रावे एवं कृषि औद्योगिक अनुलग्नक का ओरिएंटेशन कार्यक्रम बड़े उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर के मार्गदर्शन में तथा रावे कार्यक्रम समन्वयक डॉ. असित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

CG News: कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को हुआ, जो एक सप्ताह तक महाविद्यालय परिसर में चलेगा। रावे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बिलाई, जिला बेमेतरा को प्रशिक्षण स्थल के रूप में चयनित किया गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार, चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं को किसानों के साथ जुड़कर उनके खेतों में प्रायोगिक अनुभव प्राप्त करने हेतु यह विषय शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रावे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेती की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना, किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान में योगदान देना है। साथ ही यह कार्यक्रम छात्रों में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की क्षमता विकसित करने, कृषि-आधारित उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

CG News: रावे समन्वयक डॉ. असित कुमार ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूत करती है। साथ ही यह उनमें उद्यमशीलता की भावना विकसित करती है और किसानों से स्वदेशी तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित करती है। इसके पश्चात डॉ. यू. के. ध्रुव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे किसानों से कृषि के गुर सीखें और व्यावहारिक अनुभवों से अपने ज्ञान को समृद्ध बनाएं। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के सभी छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories