Monday, May 11, 2026
31.1 C
Raipur

CG NEWS : राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल में बचेली से उठी जनआवाज़, मजदूरों के संघर्ष ने लिया जनक्रांति का रूप

CG NEWS : फकरे आलम /बचेली : देशभर में केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल के तहत आज बचेली के लाल मैदान में एक ऐतिहासिक एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन हुआ। एटक और इंटक के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस विरोध को एक जनआंदोलन में बदल दिया।

CG NEWS : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों के आह्वान पर यह हड़ताल पूरे देश में संपन्न हुई। बचेली में इसे संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) और मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने नेतृत्व प्रदान किया।

CG NEWS : प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में चारों लेबर कोड की वापसी, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक, ₹26,000/- न्यूनतम मजदूरी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ठेका प्रथा की समाप्ति, समान वेतन, महंगाई पर नियंत्रण और शिक्षा–स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधाएं शामिल थीं।

CG NEWS : इस आंदोलन को कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) सहित कई जनसंगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस नेताओं छविंद्र कर्मा, सलीम राजा उस्मानी, संतोष दुबे, मनोज साहा और कुमार स्वामी झाड़ी ने सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए श्रमिकों के साथ खड़े होने की बात कही। सीपीआई नेताओं बहुलोचन श्रीवास्तव, बोमडा राम और बामन कुंजाम ने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन करार दिया।

CG NEWS : धरने में इंटक के सचिव आशीष यादव का भाषण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि “मजदूर का पसीना बिकेगा नहीं, उसका सम्मान खरीदा नहीं जा सकेगा।” वहीं अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी ने कहा कि “एकता ही हमारी ताकत है, और यही बदलाव की शुरुआत है।”

CG NEWS : एटक के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने मंच से स्पष्ट किया कि यह केवल मांगों का आंदोलन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की चेतावनी है। उनका कहना था कि “सरकार अगर पीड़ा नहीं समझती, तो यह पीड़ा परिवर्तन की आग बन जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पूरे मैदान में एक स्वर गूंजा संघर्ष जारी रहेगा!

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories