CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और उनसे पूछताछ की जा रही है।
CG NEWS : पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद सीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई।
CG NEWS : छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां पाईं और सभी युवतियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और इसे चलाने वाले मुख्य आरोपियों की जानकारी मिल सकेगी।
CG NEWS : पुलिस ने यह भी साफ किया है कि जांच पूरी होने पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस अब ऐसे अन्य संदिग्ध केंद्रों पर भी नजर रख रही है।











