CG NEWS: एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन, व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

Sanjay Sahu

CG NEWS:घरघोड़ा: एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सम्मेलन एनटीपीसी की नई व्यावसायिक पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी अब अपनी खदान से अन्य खरीददारों को कोयला विक्रय करने जा रही है।

CG NEWS:सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर 6 जून को एमएसटीसी के सहयोग से आयोजित होने वाली कोयला ई-बोली प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बोली में एनटीपीसी 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

CG NEWS:एनटीपीसी तथा परियोजना के अधिकारियों ने व्यापारियों को खदान की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स से जुड़ी जानकारी और निविदा प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अधिकारियों ने प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से दिया।

CG NEWS:एमएसटीसी के प्रतिनिधियों ने बोली से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया, पंजीकरण, पात्रता एवं अन्य आवश्यक दिशानिर्देशों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की। जिसके पश्चात इच्छुक खरीदारों को खदान का भ्रमण कराया गया।

CG NEWS:सम्मेलन के अंत में एनटीपीसी के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पहल भविष्य में पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *