CG NEWS: रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को आज एक महीना पूरा हो गया है। सरकार की ओर से 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों ने इसे नजरअंदाज करते हुए आंदोलन जारी रखा। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू की और अब तक प्रदेशभर में 600 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
CG NEWS: सबसे हालिया कार्रवाई 17 सितंबर को सूरजपुर में हुई, जहां 594 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। इससे पहले 16 सितंबर को बलौदाबाजार में 160 और कोरबा में 21 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया था।
CG NEWS: जेल भरो आंदोलन में 10 हजार कर्मचारियों की भागीदारी
CG NEWS: कर्मचारियों ने सरकार के रवैये के विरोध में गुरुवार 18 सितंबर को राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग से करीब 16 हजार NHM कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए।
CG NEWS: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी
CG NEWS: NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से 5 मांगों पर सरकार मौखिक सहमति जता चुकी है, लेकिन बाकी मांगों को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन से समाधान नहीं होगा, सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।
CG NEWS: सामूहिक इस्तीफा और लगातार विरोध प्रदर्शन
CG NEWS: बर्खास्तगी की कार्रवाई से पहले ही NHM संविदा कर्मचारी संगठन ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल हैं। इससे आंदोलन और उग्र हो गया है।
CG NEWS: 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं NHM कर्मचारी
CG NEWS: NHM कर्मचारी 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं, जिससे प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। अस्पतालों में संस्थागत प्रसव, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी और टीकाकरण जैसी आवश्यक सेवाएं ठप हैं। कई अस्पतालों में ताले लटक रहे हैं और ओटी तक बंद हो चुके हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने नियमित कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
CG NEWS: प्रदर्शन के अनोखे तरीके और सांस्कृतिक विरोध
CG NEWS: प्रदर्शनकारी कर्मचारी विभिन्न अनोखे तरीकों से विरोध दर्ज करा रहे हैं। खून से लिखे गए पत्र, पैरोडी गीत, छत्तीसगढ़ी गानों पर डांस और मुंडन जैसे कदम आंदोलन का हिस्सा बने हैं। धमतरी में “मोर पथरा के देवता मानत नई हे वो” गाने पर डांस किया गया, वहीं बिलासपुर में कर्मचारियों ने मुंडन करवा कर विरोध जताया। पुरुष कर्मचारी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का मुखौटा पहनकर प्रदर्शन करते दिखे।
CG NEWS: राजनीतिक समर्थन और विपक्ष की आलोचना
CG NEWS: भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल ने हड़ताल को जायज ठहराया है और सरकार से बातचीत का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने भी माना कि पिछली सरकार NHM कर्मचारियों से किया गया वादा पूरा नहीं कर सकी, जिससे पार्टी को चुनाव में नुकसान हुआ।
CG NEWS: प्रदर्शन की वजह क्या है?
CG NEWS: कर्मचारियों का आरोप है कि चुनाव के दौरान भाजपा ने “मोदी की गारंटी” के तहत संविदा कर्मचारियों को 100 दिनों के भीतर नियमित करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के 20 महीने बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारी अब तक 160 से ज्यादा ज्ञापन सौंप चुके हैं।
CG NEWS: तीन चरणों में आंदोलन की रणनीति
CG NEWS: आंदोलन को चरणबद्ध रूप में आगे बढ़ाया गया। पहले चरण में जिला स्तर पर आंदोलन हुआ, फिर इसे संभागीय स्तर तक पहुंचाया गया है। रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों के कर्मचारी अब तूता धरना स्थल पर एकजुट हो चुके हैं।
CG NEWS: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि 10 में से 5 मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया जा चुका है, बाकी मांगों के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की जाएगी। लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं और आंदोलन के जरिए दबाव बना रहे हैं।











