Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से नवविवाहिता की मौत,...

CG NEWS : बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से नवविवाहिता की मौत, परिजनों और जनप्रतिनिधियों का हंगामा

CG NEWS : रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव नगर निगम के अंतर्गत रावा भाठा स्वास्थ्य केंद्र में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला की डिलीवरी के बाद कथित तौर पर विभागीय लापरवाही के कारण मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अस्पताल से नदारद थे, जिसके चलते एक वार्ड बॉय ने अपने स्तर पर इलाज किया, जो महिला की मौत का कारण बना।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, महिला की डिलीवरी बड़ी सर्जरी के माध्यम से हुई थी। परिजनों ने बताया कि जब रात में महिला की तबीयत बिगड़ी तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनुपस्थित थे। ऐसी स्थिति में, एक वार्ड बॉय ने महिला को संभाला और अपने तरीके से इलाज करने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश, कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई।

CG NEWS : महिला की मौत के बाद जब परिजनों ने अस्पताल के इंचार्ज से बात की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंचार्ज के गोलमोल जवाब से परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। जैसे ही यह खबर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंची, अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

CG NEWS : इसके बाद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी खमतराई थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से इस लापरवाही में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here