Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, मेले में भेष बदलकर मांग रहा था भीख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG NEWS : बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। खेल के दौरान उसे पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद हॉस्टल कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि वह करीब आठ महीने की गर्भवती है। अस्पताल में भर्ती के बाद नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया।

CG NEWS : मामले की जानकारी मिलने पर महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर प्रकरण को बिल्हा थाने भेजा, जहां अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CG NEWS : पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया और लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगकर छिप रहा है। रविवार को सूचना मिली कि वह शिवरीनारायण मेले में भेष बदलकर भीख मांग रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है.

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories