CG NEWS: रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने योजना के तहत e-KYC को अनिवार्य कर दिया है, जिसे 30 जून तक पूरा करना जरूरी होगा।
CG NEWS: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि e-KYC प्रक्रिया पूरी होने पर जिन महिलाओं की किस्त रुकी हुई है, उन्हें एक साथ भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया फिलहाल पूरे प्रदेश में चल रही है और इसे नि:शुल्क किया जा रहा है।
CG NEWS: e-KYC कराने के लिए पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन या वार्ड कार्यालय में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। इसके लिए आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। साथ ही फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
CG NEWS: सरकार के अनुसार, अब तक इस योजना की 26वीं किस्त जारी की जा चुकी है। इसके तहत करीब 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक महिला को 1000 रुपये की सहायता दी गई है।
CG NEWS: इसके अलावा बस्तर संभाग के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिला है।











