CG News : कोड़ेवा स्कूल विवाद : ग्रामीणों का आरोप – बच्चों से टॉयलेट साफ करवाता है प्रधान पाठक

0
230

के.पी. चंद्राकर/बालोद। जिले के ग्राम कोड़ेवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधान पाठक बच्चों से झाड़ू-पोंछा, बर्तन धोने और टॉयलेट साफ करवाने का काम करवाते हैं। विरोध करने पर बच्चों को डंडे से पीटा जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य विशेषकर अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के बच्चों से कराया जाता है और इस मामले में कुछ उच्च जाति के ग्रामीण भी प्रधान पाठक का साथ देते हैं।

Read News : Indore Truck Accident Update : इंदौर ट्रक हादसे में तीसरी मौत, एक की हालत नाजुक….

नियमों का उल्लंघन और शिक्षा विभाग की मिलीभगत के आरोप

शिक्षा विभाग के युक्तिकरण नियम के अनुसार विद्यालय में दर्ज बच्चों की संख्या पर केवल दो शिक्षक पदस्थ होने चाहिए थे, लेकिन वर्तमान में यहां तीन शिक्षक पदस्थ हैं। ग्रामीणों ने इसे स्पष्ट गड़बड़ी बताते हुए आरोप लगाया कि यह सब शिक्षा विभाग की मिलीभगत से हो रहा है।

Read News : हड़ताल पर अड़े NHM कर्मचारी : सरकार का अल्टीमेटम, अब झारखंड के स्वास्थ्यकर्मियों का भी समर्थन

ग्रामीणों का अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here