CG NEWS : कोण्डागांव /रामकुमार भारद्वाज : कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गमहरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया. यह विकसित कृषि संकल्प अभियान 29मई से 12जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसान को कृषि पशुपालन उद्यान की फसल के तकनीकी जानकारियां प्रदान करना है ताकि आगामी खरीफ मौसम में किसान भाई वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें एवं राज्य सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जन-जन तक पहुंचना है।
CG NEWS : टीम लीडर राजेंद्र कुमार नेताम ने बताया गम्हरी शिविर में पांच ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और किसान शामिल हुए जिनको उन्नत क़ृषि तकनीको के बारे में जानकारी दी गई। वहीं शिविर में शामील हुए जनप्रतिनिधि व किसानों ने बताया की सयुंक्त विभाग की टीम ने किसानों को सरकार की नई योजनाओं के बारे में बताया गया, नई क़ृषि तकनीको के बारे में भी बताया गया।
CG NEWS : इस कार्यक्रम के टीम लीडर राजेंद्र कुमार नेताम, नोडल अधिकारी सीएस कश्यप, कृषि विभाग से डीके नेताम, पीके मंडल, जेके नाग, डीडी नागवंशी, एसके नाग, संतोष सिवाने, पशुपालन विभाग से पीएल ठाकुर, उद्यान विभाग से सेवक मरकाम सम्मिलित रहे, जनप्रतिनिधि के रूप में जनपद सदस्य दशरथ मरकाम, महंगूराम मरकाम सरपंच गम्हरी, उप सरपंच देवेंद्र कश्यप, पंच प्रवीश पांडे, हीरा मरकाम, संतु पम्हार, अर्जुन मरकाम, शोभिराम मरकाम, धनेश पम्हार, सुनील नेताम, लक्छन मरकाम सहित पांच पंचायतों के ग्रामवासी उपस्थित थे।











