CG NEWS : अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा: 13 मजदूर पकड़े गए, डुप्लीकेट ब्रांडिंग और लाइसेंस घोटाले की जांच तेज

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बासिन गांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस और खाद्य-औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में यहां बड़े पैमाने पर ‘मुसाफिर’ और ‘M4’ ब्रांड के जर्दा युक्त गुटखे का निर्माण किया जा रहा था।

CG NEWS : छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते मिले, जो मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें यहां किसने लाया और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

CG NEWS : कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, जर्दा, पैकिंग सामग्री, मशीनें और कच्चा माल जब्त किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी और संगठित तरीके से उत्पादन कर रही थी।

CG NEWS : मामले में सबसे अहम पहलू ‘मुसाफिर’ ब्रांड के पैकेट पर दर्ज लाइसेंस नंबर को लेकर है। यह नंबर कुम्हारी स्थित ‘रजत सेल्स’ से जुड़ा पाया गया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि यह उसी कंपनी की अधिकृत इकाई है या फिर उसके नाम का इस्तेमाल कर नकली गुटखा बनाया जा रहा था।

CG NEWS : अधिकारियों के मुताबिक, यदि यह यूनिट ‘रजत सेल्स’ की ही निकली, तो बिना वैध अनुमति संचालन पर कार्रवाई होगी। वहीं, यदि सैंपल जांच में गुटखा मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो अलग से कानूनी धाराएं लगाई जाएंगी।

CG NEWS : फैक्ट्री का संचालक फिलहाल फरार है। प्रशासन उसके सामने आने का इंतजार कर रहा है। यदि कोई मालिक सामने नहीं आता, तो मजदूरों के बयान, जब्त सामग्री और मकान मालिक की भूमिका के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

CG NEWS : अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि मामला डुप्लीकेट ब्रांडिंग का साबित हुआ, तो धोखाधड़ी, फूड सेफ्टी कानून और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *